Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी का चुनाव प्रचार पर बड़ा ऐलान, अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी रैली

 कोलकाता  
देश में दिनोंदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जारी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब राहुल गांधी के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममद बनर्जी ने भी ऐलान किया है कि वह बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।

डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, 'बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी। वह प्रतीकात्मक तौर पर शहर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिर्फ एक बैठक करेंगी। बाकी सभी जिलों में भी उन्होंने चुनावी रैलियों का समय घटा दिया है। अब वही सिर्फ 30 मिनट की रैली करेंगी।' बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने इससे पहले यह मांग की थी कि बंगाल के बाकी चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाएं। ममता बनर्जी से पहले कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने भी ऐलान किया था कि वह कोरोना संक्रमण की वजह से बंगाल में अपनी सभी आगामी चुनावी रैलियों को रद्द कर रहे हैं। राहुल ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियां की थीं। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियां रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना खतरा है।''

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय