Wednesday, October 21st, 2026

एक पैर से बंगाल जीतूंगी और दो पैर से दिल्ली: ममता बनर्जी

हुगली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। पैर में चोट होने के बावजूद ममता व्हीलचेयर पर रोड शो और रैलियां कर रही हैं। सोमवार को हुगली में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह एक पैर से बंगाल जीतेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्य में प्रधानमंत्री बनने का भी इरादा जाहिर किया।  ममता ने हुगली में रैली के दौरान कहा, 'मैं अपने एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी'।

ममता ने राज्य में आठ चरणों में चुनाव कराए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा, 'आठ चरण में चुनाव कराने की क्या जरूरत थी? यह भाजपा मंडल द्वारा किया गया था। वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए क्या उन्हें थोड़े समय के भीतर ही चुनाव संपन्न नहीं करना चाहिए था?' बता दें कि बीते महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी को पैर में चोट लगी थी।  ममता ने आरोप लगाया था कि उनपर जानबूझकर यह हमला किया गया था। हालांकि, बाद में पर्यवेक्षकों ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि ममता को हादसे में चोट लगी थी उनपर हमले का कोई सबूत नहीं मिला था। आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि नंदीग्राम में 10 मार्च को ममता बनर्जी को कार के दरवाजे से चोट लगी।

 

 

#Mamta Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय