Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी 5 दिन के दिल्‍ली दौरे पर , PM मोदी और विपक्षी नेताओं से करेंगी मुलाकात

कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद बनर्जी की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। बनर्जी का मंगलवार को कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।

राष्‍ट्रपति कोविंद और सोनिया गांधी से भी कर सकती हैं मुलाकात
सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं
 

 

#Mamta Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय