Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी ने बुलाई उच्च अधिकारियों की बैठक, हिंसक घटनाओं पर ले सकती हैं बड़ा एक्शन

 
कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 'टीएमसी' और ममता बनर्जी की प्रचंड जीत के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में आगजनी और हिंसक घटनाएं भी सामने आईं। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यालयों और नेताओं पर हमला किया गया। इस घटना की कई डरावनी तस्वीरें भी सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य के मुख्य चुनाव सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता सीपी की बैठक बुलाई है। मीटिंग में सीएम ममता कानून व्यवस्था का जायजा लेंगी।
 
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने फोन पर बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ से हाल ही में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से हिंसा और पूर्वी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात की। उधर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी हैं। वहीं बंगाल में जारी हिंसा के दौर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को टालने की मांग की है।

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय