Tuesday, October 20th, 2026

ममता बनर्जी बंगाल में गुंडाराज चला रही हैं, अब यहां अखिलेश का समर्थन करने आई हैं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूपी दौरे को लेकर हमला बोला है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक गुंडाराज चला रही हैं और यहां पर अखिलेश यादव का जो गुंडाराज चला था वो उसका समर्थन करने आई हैं। सिंह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है कि अखिलेश जी और उनकी पार्टी को पूरी तरह से कोल्ड स्टोरेज में डाल देंगे।
 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरा गई हैं। ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार करती नजर आएंगी। ममता सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं, जहां सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने उनका जोरदार स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, ममता 8 फरवरी को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगी और एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगी।

 

#सिद्धार्थ नाथ सिंह

Source : Agency

पाठको की राय