Wednesday, October 21st, 2026

गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों के अवैध निर्माण पर चला मामा का बुलडोजर

रीवा
अवैध कारोबारियों मे नकेल कसने का जो सिलसिला वर्तमान मे रीवा पुलिस वा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है उससे अपराधियों की कमर टूट गयी है इसी कड़ी मे अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर। गांजा की तस्करी में लंबे समय से लिप्त शिवम सिंह और अनिल सिंह के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त किया। दोनों आरोपी लंबे समय से उड़ीसा छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर उसे रीवा संभाग में अवैध बिक्री कर रहे थे। एसडीम त्यौंथर पी.के. पाण्डेय तथा एसडीओपी समरजीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस एवं राजस्व टीम ने की कार्यवाही।

 

#Mama's bulldozer

Source : Agency

पाठको की राय