Wednesday, October 21st, 2026

500 किलोमीटर से अधिक की सड़कें बदलेंगी मालवा की अर्थ-व्यवस्था

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 6 हजार करोड़ से अधिक राशि खर्च कर मालवा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य किया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश सड़कों के मजबूत नेटवर्क से निरंतर लाभान्वित हो रहा है। जहाँ प्रदेश में अटल एक्सप्रेस-वे के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिली है, वहीं मध्यप्रदेश सरकार नर्मदा वे के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। उज्जैन सहित मालवा के अनेक नगर, कस्बे और ग्राम गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से लाभान्वित होंगे और इससे इस अंचल की अर्थ-व्यवस्था को बदलने में सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 24 फरवरी को किये जा रहे परियोजना शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क राघवेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी 24 फरवरी को उज्जैन में 6 हजार 247 करोड़ रूपये की 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों से प्रदेश के 534 किलोमीटर के मार्गों का उन्नयन होगा। कार्यक्रम में विधायक, सांसद एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवीन सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों से विकास की दृष्टि से उज्जैन और मालवा क्षेत्र का नक्शा बदल जाएगा। अनेक आर्थिक गतिविधियों के विस्तर में भी इन मार्गों की उपयोगिता सिद्ध होगी। क्षेत्र की अर्थ-व्यवस्था में व्यापक रूप से सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

#मालवा की अर्थ-व्यवस्था

Source : Agency

पाठको की राय