Monday, October 19th, 2026

मालपुआ रेसिपी

सामग्री

दो कप मैदा
आधा कप खोया
एक कप दूध
1 टीस्पून सौंफ का पाउडर
1 कप चीनी
1 कप पानी
चुटकी भर इलायची पाउडर
घी तलने के लिए
सजाने के लिए पिस्ता और सूखे गुलाब की पत्तियां

विधि
- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दो कप मैदा, आधा कप खोया, एक कप दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक डोसे की कंसिस्टेंसी वाला बैटर बना लें।

- मालपुए के बैटर में आप एक चम्मच सौंफ का पाउडर डाल दें। इससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है और इस बैटर को ढककर 5 से 10 मिनट के लिए रेस्ट होने दें।

- अब गैस पर एक पैन लें और इसमें एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी को मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। इसे चेक करने के लिए अपने हाथ में इस चाशनी की छोटी सी बूंद लें और इसे दबा कर देखें अगर इससे एक तार बन रहा है, तो आपकी चाशनी रेडी है।

- तैयार चाशनी में स्वाद और सुगंध के लिए इलायची का पाउडर डालें और गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब एक कढ़ाई में तलने के लिए पर्याप्त घी लें। जब घी मीडियम हॉट हो, तो एक करछी की मदद से इसमें छोटे और गोल मालपुए डाल दें और इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक के लिए फ्राई कर लें।

- अब तैयार मालपुए को चाशनी में 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें और अंत में इसे सादा कटा पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ सर्व करें और देखें कि आपके गेस्ट और घरवालों को यह रेसिपी कितनी पसंद आती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय