Sunday, October 25th, 2026

गुजरात में किशोरियों का कुपोषण हो रहा दूर, सशक्त हो रही है स्त्री शक्ति

गांधीनगर
 गुजरात सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण और स्वास्थ्य से संबंधित कई योजनाएं चला रही है। इसी के तहत खासकर किशोरियों को कुपोषण से बचाने और उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए राज्य महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष योजना चलायी जा रही है। इस योजना का नाम है- 'पूर्णा स्कीम' यानी किशोरियों में कुपोषण की रोकथाम और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य से संबंधी शिकायतें दूर करने की पहल; और इसके साथ ही उनके कौशल को विकसित करने पर जोर। यह योजना लड़कियों और होने वाली माताओं की शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कि आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

 

#कुपोषण

Source : Agency

पाठको की राय