Wednesday, October 21st, 2026

मल्लिकार्जुन खडगे आज आएंगे छत्तीसगढ़, महासमुंद व जगदलपुर में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एक बार फिर 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है, इस दौरान वे महासमुंद और जगदलपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मल्लिकार्जुन खडगे एक नवंबर की सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे, इसके बाद वे महासमुंद और जगदलपुर जिलों में चुनाव प्रचार करने के लिए निकल जाएंगे जहां वे आम जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। उल्लेखनीय हैं कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 24 घंटा पहले वहां प्रचार - प्रसार थम जाएगा। प्रदेश में अपनी सत्ता बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य अन्य पार्टियों के प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे है।

 

Source : Agency

पाठको की राय