Friday, October 23rd, 2026

भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने 8 को आएंगे मल्लिकार्जुन खडगे, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

राजनांदगांव

भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन खडगे 8 सितंबर को राजनांदगांव आ रहे है। उनके आने की खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकतार्ओं में उत्साह का माहौल है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। यह सम्मेलन सोमनी क्षेत्र के ककरेल- न ठकुवा में आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने की पुष्टि करते कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भरोसे के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय