Thursday, October 22nd, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कैमूर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया, कहा- PM मोदी को बताया झूठों का सरदार

कैमूर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को बिहार के कैमूर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर तीखा प्रहार किया। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया और कहा कि 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा नहीं किया हैं।

'सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आयेंगे'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह 10 साल तक जनता को गुमराह बनाकर छल कपट और बेईमानी किए हैं। पीएम कहते हैं कि यह मोदी की गारंटी है और मैं कहता हूं कि क्या यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आयेंगे। साल में 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस बार 2024 लोकसभा के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार का सामना करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि  पीएम ने बिहार में एक चुनावी रैली में विपक्षी नेताओं के लिए मुजरा शब्द का इस्तेमाल किया। मोदी जी ने इस शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का अपमान किया है। मोदी कांग्रेस नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं।

 

 

#Mallikarjun Kharge said

Source : Agency

पाठको की राय