नूतन राइस मिल परिसर में मिला नर कंकाल
रायपुर
समता कॉलोनी इलाके के नूतन राइस मिल परिसर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई हैं क्योंकि नरकंकाल के दोनों हाथ व पैर गायब हैं। रहवासियों की सूचना पर आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया।
इस संबंध में आजाद चौक पुलिस का कहना है कि कंकाल से मृत व्यक्ति की पहचान तो नहीं हो सकती लेकिन देखने में ऐसा लग हा है कि यह कंकाल किसी 60-65 साल की उम्र के बुजुर्ग का है जो तकरीबन 15 दिन पुराना है। नरकंकाल के संबंध में रहवासियों का कहना है कि नरकंकाल को आवारा कुत्ते नोच खाये है और बदबू आने पर पार्षद को इसकी सूचना दी गई थी।
Source : Agency

पाठको की राय