Tuesday, October 20th, 2026

मलाइका और अर्जुन कपूर ने की चोरी चोरी की सगाई?

 मुंबई
 बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी मोस्ट रोमांटिक कपल्स में शुमार है. दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस भी जल्द ही दोनों की शादी की खबर सुनने के लिए बेताब हैं. इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसके बाद लोगों ने उन्हें सगाई की बधाई देनी शुरू कर दी है.
डायमंड रिंग ने दिया सगाई का हिंट

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपनी उंगली में एक डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं. मलाइका का यह पोज भी इस तरह है कि वह साफ तौर पर डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई पड़ रही हैं.

 

#मलाइका और अर्जुन

Source : Agency

पाठको की राय