Tuesday, October 20th, 2026

Instagram की सेटिंग्स में कर लें ये बदलाव वर्ना हैक हो सकता है अकाउंट


Instagram काफी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. Instagram पर डेली 500 मिलियन यूजर्स एक्टिव रहते हैं. Instagram यूजर्स पर भी हैकर्स की नजर रहती है. किसी अंजान लिंक को ओपन करने की भूल ना करें. इससे उनका Instagram अकाउंट हैक हो सकता है.

Instagram में पहले से ही कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. इसका मकसद अकाउंट को सिक्योर रखना है. इसके अलावा भी यूजर्स को कुछ सिक्योरिटी टिप्स अपनाने चाहिए जिससे उनका अकाउंट हैक ना हो सकें. अगर आप Instagram के एक्टिव यूजर है तो आपको यहां पर कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं. किसी भी ऑनलाइन सर्विस में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का ऑन होना बहुत जरूरी है. इससे अकाउंट की सिक्योरिटी में एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर आ जाता है. यानी पासवर्ड देने के बाद भी आपको एक बार और वेरिफाई करने के लिए कहा जाता है. इसके लिए आपको मैसेज या ईमेल पर कोड भेजा जा सकता है. इस फीचर को ऑन कर लें.

आपने Instagram पर स्टोरी या फोटो-वीडियो सेव करने के लिए कोई थर्ड पार्टी को डाउनलोड किया है तो ये आपसे प्रोफाइल का परमिशन जरूर मांगा होगा. इससे आपके अकाउंट पर काफी ज्यादा खतरा रहता है. इसे हटा दें और इसके परमिशन को भी हटा दें. Instagram सिक्योरिटी के लिए आपको एक सलाह और दी जाएगी कि आप लॉगिन पासवर्ड को काफी मजबूत रखें. इसके लिए आप किसी पासवर्ड मेकर ऐप की हेल्प ले सकते हैं.

अगर आपको लगता है आपके Instagram अकाउंट के साथ कोई गलत एक्टिविटी हो रही है तो आप ऐसे में सावधान हो जाएं और तुरंत अकाउंट का पसावर्ड बदल कर इसको रिपोर्ट करें.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय