Sunday, October 25th, 2026

अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दो दिवसीय महाअभियान को सफल बनायें

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण तथा देवास एवं आगर-मालवा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार अपने प्रभार के दोनों जिलों में टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा हथियार टीकाकरण है। कोरोना संक्रमण से नागरिकों को सुरक्षा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में दूसरी बार टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि महाअभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। दूरस्थ इलाकों में रहने वाले नागरिकों को भी टीकाकरण अभियान से जोड़ने में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी आम जनता को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने में लें। श्रीमती सिंधिया ने कहा है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर इस महाअभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें।

 

#टीकाकरण कर

Source : Agency

पाठको की राय