Monday, October 19th, 2026
Breaking
  •    अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण  •    शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब  •    विजयादशमी 2026: शाम 5:47 से रात 8:23 बजे तक रावण दहन का मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय  •    मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहे मोतिहारी के दो आरोपी गिरफ्तार  •    किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

ऐसी व्यवस्था रखें कि हर हाल में गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुचारू और अबाध बनी रहे: संभागायुक्त

इन्दौर
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा है कि पेयजल जीवन की जरूरत से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पेयजल वितरण को प्राथमिकता में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए की हर हाल में पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारू और अबाध बनी रहे। पेयजल वितरण संबंधी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी जिलों में इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी हो।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने गर्मी के मौसम को देखते हुए इंदौर संभाग में पेयजल व्यवस्था को सुचारू और अबाध बनाए रखने के संबंध में वर्चुअली संभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संभाग के इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा सहित जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगमों के निगम आयुक्त,पीएचई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में श्री दीपक सिंह ने संभाग में जिलेवार पेयजल की स्थिति तथा आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था को हर हाल में सुचारू बनाए रखा जाए। अगर कहीं पेयजल के लिए नवीन कार्यों की आवश्यकता हो तो यह कार्य निर्वाचन आयोग की अनुमति प्राप्त कर ही किए जाएं। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर निर्वाचन आयोग को अनुमति के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि सभी गांवों में पेयजल योजना सतत चालू रहे। अगर किसी कारण से पेयजल योजना बंद होती है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो। दूषित पेयजल का वितरण किसी भी हाल में नहीं हो।

उन्होंने कहा कि नलकूप/बोरिंग/मोटर्स की मरम्मत एवं संधारण कि समुचित व्यवस्था रखी जाए। शिकायत मिलने पर बोरिंग एवं मोटर की तुरंत मरम्मत कराई जाए। पीने के पानी संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जाए। जिला और ब्लॉक स्तर पर पीने के पानी संबंधी शिकायतों के लिए रजिस्टर रखा जाए। इन रजिस्टरों में दर्ज एवं निराकृत की गई शिकायतों की जिला स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए।

 

#संभागायुक्त

Source : Agency

पाठको की राय