Saturday, October 24th, 2026

PM कैंडिडेट मायावती को बनाएं, BSP की तीसरे मोर्चे में शामिल होने की शर्त

लखनऊ
यूपी से समाजवादी पार्टी की ओर अखिलेश यादव का नाम आने के बाद बसपा ने भी पीएम कैंडिडेट के लिए मायावती का नाम उछाला है। बहुजन समाज पार्टी की ओर तीसरा मोर्चा के लिए सशर्त प्रस्ताव रखा है। बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए तो बसपा तीसरे मोर्चे में शामिल होने के लिए तैयार है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी का कहना है कि मायावती के कद का कोई दूसरा नेता नहीं है। धर्मवीर ने कहा कि इन शर्तो के साथ तीसरे मार्चे में शामिल होने से कोई परहेज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी केंद्र में सरकार बनाने के लिए यूपी की भागीदारी बहुत जरूरी है। यहां बसपा का प्रभाव बड़े वर्ग पर है, जबकि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है।

इससे पहले सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन में वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि देश में गैर भाजपा सरकार बने और सपा सबसे बड़ी पार्टी बने और अखिलेश प्रधानमंत्री पद पर आएं तो अखिलेश ने उनकी बातों के संदर्भ में कहा कि उन्होंने इतना बड़ा सपना दिखाया है। हम ऐसा नहीं सोचते कि उस पद पर पहुंचे। हम यह सपना जरूर देखते हैं कि किसी तरह भाजपा सरकार सत्ता से बाहर हो जाए। हाल में सपा सांसद हसन ने अखिलेश को पीएम पद के लिए उपयुक्त दावेदार बताया था। रविदास मेहरोत्रा के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी यही बात दोहराई।  

 

 

#PM candidate Mayawati

Source : Agency

पाठको की राय