Monday, October 19th, 2026

सर्दियों में बनाएं मसाला मूंगफली, बच्चों से लेकर बुजु्र्ग तक करेंगे पसंद

नई दिल्ली
मसाला मूंगफली एक आसान स्नैक रेसिपी है जिसे मिनटों में बनाया जा सकता है. आप इसे चाय या कॉफी के साथ ट्राई कर सकते हैं.

आप इसे एक बार ही बनाकर कंटेनर में रख लीजिए और काफी समय तक खाते रहिए. इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

मूंगफली में मसाले डालें: मूंगफली के ऊपर थोड़ा पानी छिड़कें. मूंगफली में चावल का आटा, बेसन, रिफाइंड तेल, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालें.

इसे माइक्रोवेव-सुरक्षित कटोरे में डालें और 2 मिनट तक तेज़ आंच पर चलाएं.

इसे ठंडा होने दें. अगर मूंगफली कुरकुरी नहीं हुई है तो फिर से 1 मिनिट तक चलाइये.

कटे हुए प्याज और हरी मिर्च के साथ परोसें.

सर्दियों में आप मूंगफली के इस रेसिपी को बिल्कुल ट्राई कर सकते हैं.

 

 

#मसाला मूंगफली

Source : Agency

पाठको की राय