Monday, October 19th, 2026

घर पर बनाएं कैरी का अचार, स्वाद बना देगा दीवाना

अगर आप भी घर बना कैरी का अचार खाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर फॉलो करें. अचार खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर अचार बनाना चाहते हैं, तो यह दादी नानी वाली खास रेसिपी फॉलो कर सकते हैं.

  • घर पर बने कैरी के अचार की बात ही अलग है. इसे बनाने के लिए आप कच्ची कैरी को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें हींग, राई डाल कर चटका लें, फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाले के साथ नमक डालकर मिला लें.
  • तैयार किए हुए मसाले में कटे हुए कैरी के टुकड़े डाल दें. अब आप इसमें मेथी दाना, कड़ी पत्ता, लौंग और दालचीनी भी डाल सकते हैं.
  • इन सभी को मिक्स कर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब कैरी नरम हो जाए, तब इसे बर्तन में निकाल कर थोड़ी देर के लिए ठंडा कर लें.
  • अब आप इस आचार को चीनी की बरनी में या फिर किसी और एयरटाइट कंटेनर में भरकर कुछ हफ्तों के लिए स्टोर कर सकते हैं.

 

 

#mango pickle

Source : Agency

पाठको की राय