Monday, October 19th, 2026

लव लाइफ को बनाइए रोमांटिक और मजेदार इन फेंगशुई के उपायों से

लव लाइफ को रोमांटिक और मजेदार बनाने के लिए फेंगशुई में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आप अपनी लव लाइफ को खुशियों से भर सकते हैं। फेंगशुई एक प्रकार का चीनी वास्तु शास्त्र है। जो नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करता है और सकरात्मक ऊर्जा को अंदर लाता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ असरदार उपाय…

– लव लाइफ को मजेदार बनाए रखने के लिए घर में कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस आदि ना लगाएं। फेंगशुई के अनुसार, घर में कांटेदार पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे रिश्तों कडवाहट आती है।

– लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप अपने बेडरूम में फेंगशुई बटरफ्लाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नीले रंग के पत्थर के बने हो सकते हैं और प्यार का प्रतिक है।

– लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए घर में पड़े फालतू के कबाड़ इकट्ठा ना होने दें। जिस सामान की सालों से जरूरत आपको ना पड़ी हो, उसे घर के बाहर निकाल दें। पुराना सामान हमेशा नकारात्मकता लाता है, इसलिए उसको निकालते रहना चाहिए।

– लव लाइफ में हमेशा खुशी और सुख-शांति बनी रहे इसके लिए आप अपने घर या कमरे में लाफिंग बुद्धा को रखें। साथ ही लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं, बेडरूम में इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने पास रखें। ऐसा करने से आपकी लव लाइफ में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

– पति और पत्नी को आपसी प्यार बढ़ाने के लिए कमरे में सीप और शंख रखना चाहिए।

 

 

#फेंगशुई

Source : Agency

पाठको की राय