Tuesday, October 20th, 2026

करी पत्ते और चुकंदर के DIY हेयर मास्क से बालों को बनाये चमकदार और मजबूत

आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और सही पोषण न मिलने के कारण कई लोगों को बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चुकंदर और करी पत्ते का टेस्ट तो आप सभी जानते ही होंगे। इन दोनों में ही कई तरह के पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे बालों को हेल्दी रखने में मदद करते है। करी पत्ता और चुकंदर में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूरा मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों में ही कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और निकोटिनिक एसिड भी मौजूद होता है जो बालों की समस्याएं जैसे डैंड्रफ, बालों का झड़ना, ड्राई और फ्रिजी हेयर से छुटकारा भी दिलाने में मददगार है।

सामग्री

* करी पत्ते - 10 से 12 पत्ते

* चुकंदर - 1 छोटा

* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

1. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्ते और चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब करी पत्ते और चुकंदर को ब्लेंडर में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बनने कर ब्लेंड करें।

3. इसके बाद इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

4. अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें।

5. अपने बालों को शावर कैप से ढक लें और मास्क को 30 मिनट के लिए बालों में ही लगा रहने दें।

6. अब अपने बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से साफ कर लें।

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह बालों के झड़ने की समस्या को भी रोकते हैं और बालों को बढ़ने में मददगार है। जबकि चुकंदर विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है जो स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। इस हेयर मास्क में मौजूद नारियल का तेल बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ रखने में मदद करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय