Monday, October 19th, 2026

इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं दानेदार कलाकंद


कलाकंद एक बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट म‍िठाई है। आमताैर पर लोग इसे बाहर होटल से लेकर आते हैं। लेक‍िन आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

सामग्री :

    दूध एक लीटर
    चीनी स्वादानुसार
    पनीर 200 ग्राम (या 1 लीटर दूध से बना ताजा पनीर)
    इलायची पाउडर
    घी एक बड़ा चम्मच
    पिस्ता या दबादाम एक बड़ा चम्मच कटा हुआ

विधि :

    कलाकंद बनाने के ल‍िए सबसे पहले दूध को भारी तले वाले पैन में डालकर उबाल लें।
    इसके बाद लो फ्लेम पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
    इसके बाद पनीर को मैश करके दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।
    जब ये गाढ़ा होकर हलवा जैसा हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
    अब एक प्लेट या ट्रे को घी से ग्रीस कर लें और मिश्रण उसमें डालकर फैला दें।
    अब ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्का दबा दें।
    इसके बाद इसे एक से दो घंटे के लिए ठंडा होने दें और फिर चौकोर टुकड़ों में काटकर सर्व करें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय