Monday, October 19th, 2026

साबूदाना से बनाएं टेस्टी रोटी, पूरी-पराठे और चीला


इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 11 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्र के 9 दिन तक मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं। इस दौरान वह फलाहार या साबूदाने का सेवन करते हैं। अभी तक आपने साबूदाने (sago) की खिचड़ी और वड़े तो कई बार खाए होंगे। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप साबूदाने से रोटी, पराठा और पूरी भी बना सकते है तो आपको नवरात्र में एक फूल मिल मिल जाएगी और रोज- रोज बोरिंग खिचड़ी और वड़ा खाने से भी आप फ्री हो जाएंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर पर ही साबूदाने से आप कैसे रोटी, पूरी पराठे के लिए आटा बना सकते हैं।

कैसे बनाएं साबूदाने का आटा
साबूदाना का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले साबूदाने के को एक सूखी कढ़ाई में ड्राई रोस्ट कर लें। जब यह हल्का सा भुन जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद मिक्सी के जार में इसका बारिक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर आप स्टोर कर सकते है और जब आपका मन हो इससे आसानी से पूरी, पराठे, चीला या रोटी बना सकते हैं।
 

साबूदाना रोटी रेसिपी
साबूदाना का आटा - 1 कप
जीरा - 1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 या अधिक स्वादानुसार
धनिया पत्ती - 3 बड़े चम्मच
5-6 करीपत्ता
कसा हुआ ताजा नारियल - 3/4 कप
नमक स्वादअनुसार
तेल - रोटियों को फैलाने और भूनने के लिए

विधि
- साबूदाना की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 बाउल में तेल को छोड़कर सभी चीजों को निकाल लीजिए। इसे अच्छी तरह मिलाएं और जरुरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।

- अब आटे की छोटी से लोई लेकर चिकना हाथ या गीले हाथ से एक शीट या प्लेट या तवा पर समान रूप से फैला दें और एक गोल आकार दे दें।

- अब एक साफ तवे को गर्म होने रखें और इस रोटी को दोनों तरफ से पक जाने तक पकाएं। इसके दोनों ओर तेल लगाकर आप इससे पराठा भी बना सकते हैं।

- तैयार रोटी या पराठे को किसी भी तरह की चटनी या रायते के साथ गरमागरम परोसें और आनंद लें एक फुलमील का।

 

Source : Agency

पाठको की राय