Monday, October 19th, 2026

हनुमान जयंती पर बनाएं बूंदी

सामग्री

1 कप बेसन
कप पानी
¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
¼ छोटा चम्मच पीला फूड कलर
तेल (तलने के लिए)
चीनी की चाशनी के लिए
1½ कप चीनी
2  इलायची
1½ कप पानी
¼ छोटा चम्मच ऑरेंज फूड कलर

विधि

हनुमान जयंती पर बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाशनी बनानी होगी। इसके लिए एक बड़ी कढ़ाई में चीनी, इलायची और पानी डालकर गैस पर रख दें।

अब चीनी के पिघलने तक अच्छी तरह मिलाएं और इसमें ऑरेंज फूड कलर मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकाकर 1 तार की चाशनी बना लें।

बूंदी बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में बेसन और पीला फूड कलर मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा करके बैचों में कप पानी डालें और एक चिकनी बहने वाला घोल तैयार करें।

अब छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। बूंदी बनाने के लिए, तेल को गर्म करने रख दें और एक करछी की मदद से गर्म तेल में बेसन का घोल डालकर बूंदी को सुनहरी और कुरकुरी होने तक फ्राई कर लें।
 
जब सारी बूंदी तल जाएं, तो बूंदी को गर्म चीनी की चाशनी में डालें और पूरी तरह से डुबो दें। इसे 1 घंटे या रात भर के लिए ढककर रख दें।
 
अब अतिरिक्त चाशनी हटाकर मीठी बूंदी को हनुमान जी को भोग लगाकर सभी को परोसें और हनुमान जयंती पर पाएं पवन पुत्र का असीम आशीर्वाद।

 

Source : Agency

पाठको की राय