कपूर, तेजपत्ता और लौंग से बनाएं एंटीबैक्टीरियल स्क्रब
कई बार हम लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। सबसे ज्यादा गंदगी और पसीने की वजह से जिसका स्किन में जमा होना एक्ने दे सकता है। इसके अलावा कुछ लोग चेहरे से ज्यादा बॉडी एक्ने को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को एंटीबैक्टीरियल स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्किन पोर्स को साफ करने के साथ त्वचा से गंदगी का सफाया करता है। इसके अलावा ये एक्ने के बैक्टीरिया को मारता है और इसे फैलने से रोकता है। इतना ही नहीं ये पसीने के कारण होने वाले नुकसानों से भी बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको इस एंटी बैक्टीरियल स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।
आपको करना ये है कि तेजपत्ता और लौंग को पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कॉफी और कपूर तोड़कर मिला लें। अब इसे अपने शरीर पर लगाएं और बॉडी स्क्रब करें। रेगुलर इस काम को करते रहे। इसके बाद आप हफ्ते में बस दो दिन इस काम को करें। आप महसूस करेंगे कि आपके शरीर में इसका फर्क नजर आएगा। एक्ने सिर्फ कम नहीं होगा बल्किन स्किन पर कई अन्य फायदे भी नजर आएंगे।
एक्ने कम करता है
एक्ने को कम करने में एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर ये स्क्रब फायदेमंद है। ये दानों को कम करता है और दाग-धब्बों में कमी लाता है। इसके अलावा ये आपकी स्किन को अंदर से साफ करता है और ये बेदाग साफ स्किन पाने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन पोर्स को खोल देता है ताकि हवा का सर्कुलेशन बना रहे और एक्ने न हो।
डेड सेल्स का सफाया करता है
डेड सेल्स का सफाया करने में ये स्क्रब काफी मददगार है। ये स्किन को साफ करता है और फिर पिग्मेंटेशन में कमी लाता है। इतना ही नहीं ये सनबर्न को भी कम करने में मददगार है। तो, इस स्क्रब को घर में बनाएं और इन तमाम कारणों से आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाठको की राय