Monday, October 19th, 2026

नारियल से झटपट बनाएं जबरदस्त डिशेज

नई दिल्ली

हर साल 2 सितंबर के दिन वर्ल्ड कोकोनट डे (World Coconut Day) मनाया जाता है। भारत में नारियल का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। कई स्वास्थ्य लाभों के अलावा, नारियल अधिकांश डिश में सबसे जरूरी सामग्री में से एक है। इसकी मदद से आप घर में झटपट कुछ डिश को तैयार कर सकते हैं। यहां हम नारियल से बनने वाली कुछ डिशेज के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं। आज के इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का ये सबसे अच्छा तरीका भी हो सकता है।

नारियल से बनने वाली कुछ खास डिश
 

कोकोनट राइस-

सिंपल से चावल को भी जायकेदार बनाने के लिए उसमें कद्दूकस किए हुआ नारियल डालें। इसे बनाने के लिए एक पैन में नारियल का तेल लें और उसमें मूंगफली, राई, जीरा भूनें। फिर करी पत्ता, हरी मिर्च, लाल मिर्च, टूटे हुए काजू डालें और भूनते रहें। कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे स्टीम राइस के साथ मिलाएं, और पकने दें।
नारियल की चटनी- इडली, डोसा, और उत्तपम के साथ नारियल की चटनी को सर्व किया जाता है। इसे बनाने के लिए एक ब्लेंडर में ताजा कटा हुआ नारियल, जीरा और तली हुई चना दाल डालें। इसे अच्छी तरह से पीस लें और फिर पानी डालें। एक चिकना पेस्ट बना लें। एक दूसरे पैन में तेल, उड़द दाल और लाल मिर्च गरम करें। करी पत्ता और हींग डालें। फिर चटनी में मिला दें।

नारियल के लड्डू-

नारियल के लड्डू काफी टेस्ची डिश है। इसे भी आप घर में बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में, ताजा कसा हुआ नारियल डालें। इसे अच्छे से भून लें। फिर गुड़ का या शक्कर डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे मिक्सचर को ठंडा होने दें। फिर हाथों पर घी लगाकर नारियल के लड्डू बना लें।

 

#coconut dishes

Source : Agency

पाठको की राय