Tuesday, October 20th, 2026

मकर संक्रांति: कल तिल-गुड़ का होगा दान-पुण्य, खाटू श्याम मंदिर में होंगे भजन

भोपाल
मकर संक्रांति पर्व पर स्नान और दान पुण्य शुरू हो गए हैं। पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक के अनुसार आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य पंडितों ने प्रवेश का समय रात्रि 8.58 बजे माना है। इसलिए उदयातिथि के हिसाब से कई श्रद्धालु आज सुबह भी डुबकी लगा रहे हैं। हालांकि कई श्रद्धालु कल भी डुबकी लगाएंगे।

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आज होगा, इसके समय को लेकर ज्योतिषियों की अपनी अपनी राय है। इसलिए कल उदयातिथि मे श्रद्धालु सूर्य को अर्द्ध लेकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।  इस अवसर पर दान पुण्य भी किया जाएगा। साथ ही ही तिल और गुड़ के लड्डू भी वितरित किए जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश एक दिन पूर्व यानी आज शुक्रवार को लगभग रात 8.58 बजे होगा। कई श्रद्धालुओं ने आज भी डुबकी लगाई।

पिछले कोरोनाकाल में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए भजनों की प्रस्तुति होगी। इस संबंध में कोलार महिला मंडल द्वारा खाटू श्याम मंदिर में आज भजन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज की उपस्थिति में गायिका राखी परकार, रेखा परमार, राजेश निखाड़े भजन प्रस्तुत करेंगे।

कोरोना की तीसरी लहर के साथ ही एक बार फिर शहर के 40 हजार से अधिक घरों में सुबह शाम सूर्याय इंद्र न मम प्रज्यत्ये स्वाहा, प्रजापत्ये इदं न मम, सूर्य ज्योति स्वाहा आदि मंत्र गंूजने लगे हैं। इन मंत्रों का उपयोग अग्निहोत्र में किय जा रहा है। यह हवन करने वाले अधिकांश लोग आर्य समाज से जुड़े हैं। इन्होंने इन संस्थानों में मंत्रोच्चार समेत हवन करने का प्रशिक्षण लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय