Thursday, October 22nd, 2026

DMF घोटाले में बड़ा खुलासा: ACB-EOW की कार्रवाई, मेघ गंगा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार सुबह एसीबी-इओडब्ल्यू ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं. मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर ( लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इस कार्रवाई से कारोबारियों और सप्लायरों के बीच हड़कंप मच गया है.

 

#DMF funds exposed#ACB-EOW#

Source : Agency

पाठको की राय