Monday, June 15th, 2026

मधुबनी में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, मौलाना इजहार हिरासत में

पटना
 बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड से हड़कंप मच गया है। एनआईए की टीम ने मस्जिद से एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। एनआईए ने भौआड़ा के गोवा पोखर मोहल्ला स्थित मस्जिद के मौलाना इजहार को हिरासत में लिया है। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से हलचल है। स्थानीय लोगों के बीच मौलाना इजहार को हिरासत में लिए जाने की चर्चा जोरों पर है। एनआईए की यह कार्रवाई जारी है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे अभियान को गोपनीय रख रही है, स्थानीय पुलिस भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। इज़हार के पंडौल स्थित सरिसव पाही घर पर सुबह 3:45 बजे पहुंचे थी पुलिस। परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मौलाना इजहार को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उसके आतंकी संगठन से जुड़े होने का शक है। एनआईए की रेड के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। हिरासत में लिए गए मौलाना इजहार से गहनता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसी की तरफ से इस रेड को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

यह भी कहा जा रहा है कि इस जांच में एनआईए के अलावा एटीएस और स्थानीय पुलिस की टीम भी शामिल है। हालांकि, यह रेड किस संबंध में की गई है? मौलाना इजहार का कनेक्शन क्या है? मौलाना इजहार से जांच टीम को क्या पता चला है? अभी इसके बारे में पुख्ता या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

#NIA operation

Source : Agency

आपकी राय

7 + 1 =

पाठको की राय