Wednesday, October 21st, 2026

सीएसईबी पावर प्लांट में भीषण आग

कोरबा.

दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में भीषण आग लग गई। आगजनी के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जिसके बाद बिजली उत्पादन में खतरा मंडरा रहा है। देश के सबसे बड़े सीएसईबी दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट में आग लग गई है। प्लांट में लगी आग से करोड़ों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आग लगने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

#Major fire

Source : Agency

पाठको की राय