Monday, October 19th, 2026

कर्नाटक में बड़ा मामला: मंत्री जमीर अहमद के सेक्रेटरी के घर लोकायुक्त का छापा, 14 करोड़ बरामद

बेंगलुरु 

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्री जमीर अहमद के निजी सचिव सरफराज खान के घर और ऑफिस पर लोकायुक्त ने एक साथ छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस छापे में लोकायुक्त की टीम ने 14 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। बेंगलुरू के लोकायुक्त पुलिस थाने में इस मामले पर केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद की गई थी। गौरतलब है कि जमीर अहमद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का करीबी सहयोगी माना जाता है।

एक लोकायुक्त अधिकारी ने बताया, ‘‘आज बेंगलुरु में सहकारी विभाग निदेशालय से आवासीय विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सरदार सरफराज खान से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।’’

सरफराज खान पहले वृहद बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) में संयुक्त आयुक्त थे।

 

#Lokayukta

Source : Agency

पाठको की राय