Friday, October 23rd, 2026

नासिक में हुआ बड़ा हादसा- ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम

 
नई दिल्ली

देश में कोरोना का कहर थमता नजर आ रही है। एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत से कई मरीजों की मौत हो रही हैं तो वही दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया।

22 मरीजों की हुई मौत
नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैक लीक हो गया। झिसके वजह से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया और इस हादसे में 22 मरीजों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कहा कि सिलेंडर लीक होने की वजह से अस्पताल में करीब आधे घंटे तक ऑक्सीजन सेवा ठप पड़ गई थी। ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई। 
 
मामले की होगी जांच
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस घटना की जांच कराने की घोषणा की। इन कोविड-19 मरीजों का नासिक नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।  टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नासिक के अस्पताल में 22 मरीजों की मौत हो गयी जो वेंटिलेटर पर थे। उस टैंक से रिसाव देखा गया जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले की गहन जांच करेगी।  टोपे ने कहा, ‘‘जांच पूरी हो जाने के बाद हम बाद में एक बयान जारी करेंगे।

 

#ऑक्सीजन सिलेंडर

Source : Agency

पाठको की राय