Thursday, October 22nd, 2026

कनाडा में बड़ा हादसा: सड़क हादसे में 15 की मौत, 10 घायल

ओटावा
 कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और एक बस की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी ) ने यह जानकारी दी है। आरसीएमपी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुरुवार को पूर्वाह्न11:40 एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई।

इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है और 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमुख अपराध सेवाएं जांच कर रही है और अधिकारी मौके पर हैं।'' पुलिस ने बताया कि यह घटना विनिपेग के पश्चिम में कारबेरी शहर के पास हुई। हादसे के समय दाउफिन शहर से वरिष्ठ नागरिकों को ले जा रही बस एक राजमार्ग पर लेन पार करते समय ट्रक से टकरा गई।  

 

 

#कनाडा में बड़ा हादसा

Source : Agency

पाठको की राय