Tuesday, October 20th, 2026

खरगोन के निर्माणाधीन मंदिर में बड़ा हादसा, एक की दर्दनाक मौत

खरगोन

मध्य प्रदेश खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद गिरने से एक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए है। जान गंवाने वाला शख्स ठेकेदार बताया जा रहा है कि 5 मजदूर घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना बिस्टान पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान पुलिस थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद गिर गया, जिससे 35 साल के ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से कुछ हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक खंभा कमजोर जिसकी वजह से गुंबद गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांववाले तुरंत बचाव के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मंदिर का निर्माण रूपारेल नदी के तट पर पिछले 7 महीने से चल रहा था। कुछ घायल लोगों ने बताया कि सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया और उसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे मजदूर की पसली टूट गई है। इसके अलावा तीन मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

 

#Singaji Maharaj

Source : Agency

पाठको की राय