Tuesday, October 20th, 2026

टला बड़ा हादसा : मुरैना में वेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, यात्रियों में मचा हड़कंप

मुरैना
 मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर है. यहां देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत बड़े हादसे से बच गई. मुरैना स्टेशन के पास वंदे भारत से वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया. इसके टकराने के बाद वंदे भारत में तेज धमाका हुआ. धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए. वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही. यह हादसा 29 मई को सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ, जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी.

 

#Vande Bharat Express

Source : Agency

पाठको की राय