Friday, October 23rd, 2026

आरक्षक के हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी, 6 नामजद फरार

सुकमा
कुकानार थाना क्षेत्र के बोदारास में 26 मार्च को हुए आरक्षक लखेश्वर नाग हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी देवा मरकाम को गिरफ्तार कर जेले भेज दिया है। उक्त घटना में शामिल 6 आरोपी अभी भी फरार हैें, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। आरक्षक की हत्या पुराने जमीन विवाद को लेकर गांव के ही देवा मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बंडा एवं कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में एसडीओपी तोंगपाल तोमेश वर्मा, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, एएसआई देशमुख, मरकाम, प्रधान आरक्षक दयाूल राम कश्यप और जगदेव प्रसाद, जब्बर कोर्राम का विशेष योगदान रहा।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियोंं ने घटना को अंजाम दिया था। आरक्षक लखेश्वर नाग के पिता घेनवा राम आरोपियों के निशाने पर थे, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से वे जिला अस्पताल में भर्ती है। इसी कारण आरोपियों ने आरक्षक लखेश्वर नाग को अपना शिकार बनाया। 26 मार्च  की रात को आरक्षक अपने पैथृक गांव में लगने वाला मेला देखने गया था। मुख्य आरोपी देवा राम गांव के 06 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उन्होने बताया कि आरोपियों ने आरक्षक हत्याकांड को नक्सली हत्या का रूप देने का प्रयास किया था, चूंकि घटना स्थल पर नक्सल पर्चा बरामद नहीं होन और मिले साक्ष्य से पुलिस को इस बात की पुष्टि हो गई थी कि यह नक्सली वारदात नहीं है। विवेचना के दौरान पुलिस को गांव के देवा मरकाम के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद और आपसी रंजीश होने की जानकारी मिली, इसी आधार पर पुलिस ने देवा मरकाम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछातछ की जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया।

 

#Main accused

Source : Agency

पाठको की राय