महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स ने छत्तीसगढ़ में खोले नए स्टोर
कोरबा
महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड (एमएफसीडब्ल्यूएल) ने 75 नए अत्याधुनिक फ्रैंचाइजी स्टोर लॉन्च किए। इन नए स्टोरों के जुड?े से यूज्ड कार सेगमेंट में एमएफसीडब्ल्यूएल के बाजार नेतृत्व को मजबूती मिली है। निजी वाहनों की बढ़ती मांग के कारण एमएफसीडब्ल्यूएल ने केरल, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड,असम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में स्टोर खोले हैं। इन स्टोरों के जुड?े से एमएफसीडब्ल्यूएल के पास अब पूरे भारत में 1100 से अधिक स्टोर्स का एक मजबूत नेटवर्क है।
महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड के सीईओ और एमडी आशुतोष पांडे ने बताया कि कोरबा में अमन सर्विस सेंटर, सरायपाली में बलोदिया मोटर्स, जगदलपुर में मेसर्स पार्थ चावड़ा और रायपुर में शीतल मोटर्स स्टोर है। यह नया महिंद्रा फर्स्ट चॉइस स्टोर सभी सुविधाओं और सेवायें प्रदान करेगा जो एमएफसीडब्ल्यूएल ब्रांड का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें प्रमाणित पुरानी कारों की बिक्री, महिंद्रा द्वारा प्रमाणित इस्तेमाल की गई कारों पर वारंटी, आसान लोन, परेशानी मुक्त आरटीओ हस्तांतरण और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव शामिल हैं। कोविड-19 के बाद ग्राहक पुरानी कारों को लेकर अत्यधिक रूचि दिखाने लगे है ।

पाठको की राय