Monday, October 26th, 2026

महिला अपराधों पर अंकुश के लिए महिला थाना प्रभावी : राज्यमंत्री यादव

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर जिला मुख्यालय स्थिति कंट्रोल परिसर में पहले महिला थाने का शुभारम्भ आज फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में यह थाना पूरी तरह कारगर साबित होगा। इस थाने में पूरा महिला स्टाफ होने के कारण पीड़ित महिला नि:संकोच होकर अपनी बात कह सकेंगी और रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगी ताकि अपराधी के विरूद्ध कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिल सके।

राज्यमंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भयमुक्त समाज और महिला सशक्तीकरण की अवधारण से महिला थानों की स्थापना निरन्तर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला थाना माताओं एवं बहनों से जुड़े अपराधों का जहाँ त्वरित निराकरण कर उन्हें साहस एवं संबल प्रदान करेगा वहीं उनमें यह आत्मविश्वास भी जगायेगा कि वे असहाय या अकेली नहीं हैं। यादव ने कहा कि शासन तथा प्रशासन महिला वर्ग की मदद एवं सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है।

इस अवसर पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, महिला थाना प्रभारी सुअनीता मंसूरी आदि उपस्थित थे।

 

#महिला थाना

Source : Agency

पाठको की राय