Sunday, October 25th, 2026

सांसद सोनी के निवास का घेराव करेंगी महिला कांग्रेस

रायपुर
विगत दिनों दिल्ली के संसद भवन में जिस प्रकार राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम व श्रीमती छाया वर्मा के साथ दुर्व्यव्हार किया गया वह पूरी तरह से निंदनीय हैं। मार्शलों ने जिस प्रकार धक्का मुक्की किया फूटेज में साफ दिखाई पड़ रहा है इसके बाद भी न तो मार्शलों का निलंबन और न ही माफीनामा उल्टे इस घटना के लिए सांसदों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस मामले में रायपुर सांसद सुनील सोनी का बयान तो जले पर नमक छिड़कने वाली बात है। सांसद ने महिलाओं के लिए ऐसा गिरा हुआ बयान जारी कर यह साबित कर दिया है कि इनकी पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।

इसलिए सांसद सुनील सोनी का पुतला दहन कर उनके निवास का घेराव का कार्यक्रम 18 अगस्त बुधवार को तय किया गया है। सभी महिला सदस्य 3.30 बजे नेताजी होटल चौक सिविल लाईन से भाजपा सांसद सुनील सोनी के निवास के घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले उनका पुतला दहन भी किया जायेगा। शहर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस आशा चौहान ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनीता गुरु एवं प्रवक्ता अर्चना वर्मा ने सभी महिला कांगेस के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कोविड नियमों का पालन करते हुए शामिल होने की अपील की है।

 

#Mahila Congress

Source : Agency

पाठको की राय