Tuesday, October 20th, 2026

महिला कांग्रेस: 50 से ज्यादा पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरे होंगे शाामिल

भोपाल
प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी और कुछ जिलों की अध्यक्षों की शनिवार को जारी हुई सूची पर विवाद बढ़ने के बाद अब इसमें बदलाव होगा। कई प्रदेश पदाधिकारियों को बदला जाएगा और कुछ जिलों की अध्यक्षों को भी बदला जाएगा।

बताया जाता है कि अब फिर से विवाद की स्थिति न बने इस पर फोकस किया जा रहा है। अब फिर से कार्यकारिणी बनाने को लेकर महिला कांग्रेस में विचार विमर्श किया जाएगा। इसमें जिन्हें पद दिए जाएंगे, उनसे पहले पूछा जाएगा कि वे यह पद लेना चाहती है या नहीं। यदि किसी ने पद नहीं लेने या पद में बदलाव करने या जिले से प्रदेश में पद लेने की बात की तो उसमें बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के कुछ नेताओं से भी नाम लिए जाएंगे। विधायकों से भी क्षेत्र में सक्रिय महिला नेताओं के नाम मांगे जा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को के निर्देश पर इस सूची को जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें 50 महिला पदाधिकारियों के नाम हट सकते हैं। उनकी जगह पर दूसरी महिला नेताओं को मौका मिल सकता है।

गौरतलब है कि प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश पदाधिकारी और कुछ जिलों के अध्यक्षों के नाम पर ऐलान कर दिया था, लेकिन अगले दिन इस पर विवाद की स्थिति बन गई। जिसमें इंदौर की एक पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। कुछ और पदाधिकारियों ने अपने पद को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद सूची को होल्ड कर दिया था।

 

#Mahila Congress

Source : Agency

पाठको की राय