माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी उत्सव
रायपुर। माहेश्वरी समाज का स्थापना पर्व महेश नवमी का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी भवन डूंडा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में माहेश्वरी महिला समिति एवं युवा मंडल का भरपूर सहयोग दिया।
इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सम्पत काबरा ने बताया कि महेश नवमी उत्सव की शुरूवात युवा मंडल द्वारा सिटी ब्लड बैंक में रक्तदान के साथ हुआ। इसी दिन युवा मण्डल द्वारा ही फेमिली आन लाइन गेम का भी आयोजन किया गया।
महेश नवमी के अवसर पर सभा द्वारा प्रात: माहेश्वरी भवन, डूंडा में आराध्य भगवान महेश का श्रृंगार, अभिषेक व आरती की गई। जिसके संयोजक गोपाल बजाज थे। आरती के पश्चात भवन परिसर में आॅक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों नीम, बादाम, पीपल, मुनगा, कदंब आदी का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री आलोक जी झंवर एवम् सूरज प्रकाश राठी थे।
इसी अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा माहेश्वरी भवन के लिए 3 रेफ्रिजरेटर भेंट किए गए। रिक्शा व आटो चालकों, कर्मचारियों, पथिकों को श्री धर्मेन्द्र राठी के संयोजकत्व में शारदा चौक एवम् बस स्टैंड पंडरी में मास्क वितरण किया गया।
इसी दिन माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा एम्स मेकाहारा अस्पतालों के पास 600 से अधिक लोगों को मास्क का वितरण किया गया। समाज के लोगों द्वारा प्रात: अपने निवास मे अंकित ध्वजा पताका लहरा कर अपने घरों में महेश का श्रृंगार कर उनकी पूजा, अर्चना, अभिषेक, हवन भी किया गया।

पाठको की राय