Thursday, October 22nd, 2026

विराट कोहली को आउट करने के पीछे था महेंद्र सिंह धोनी का मास्टरमाइंड, ऐसे रचा था चक्रव्यूह

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आखिरकार टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार चार हार के बाद सीएसके को यह जीत नसीब हुई, वहीं आरसीबी की लगातार तीन जीत के बाद यह पहली हार थी। इस मैच में विराट कोहली तीन गेंद पर महज एक रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने, लेकिन उनके विकेट का चक्रव्यूह रचा था महेंद्र सिंह धोनी ने।

दरअसल विराट जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब डीप स्क्वायर लेग पर फील्डर नहीं था, मुकेश के ओवर में विराट ने जब विकेट गंवाया, उससे पहले ही धोनी ने एक फील्डर स्क्वायर लेग एरिया में सजा दिया था। धोनी ने फाइन लेग से फील्डर को स्क्वायर लेग पर भेज दिया था और अगली ही गेंद विराट ने उसी एरिया में हवा में खेल थी।

 

#विराट कोहली

Source : Agency

पाठको की राय