Thursday, October 22nd, 2026

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस बयान से अगले सीजन के लिए बाकी टीमों को चेताया

 नई दिल्ली
 
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। गुरुवार रात सीएसके को लोस्कोरिंग मैच में टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 97 रनों पर ढेर हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को सीएसके के गेंदबाजों ने शुरुआत में जरूर बैकफुट पर धकेला, मगर अंत में एमाआई ने 41 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच के बाद एमएस धोनी ने अपने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।

 
धोनी ने मैच के बाद कहा "विकेट चाहे कैसा भी हो 130 से नीचे किसी भी स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल होता है, लेकिन मैंने गेंदबाजों से चरित्र दिखाने और परिणाम के बारे में भूल जाने के लिए कहा था। दोनों युवा तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि इस तरह का खेल वास्तव में उन्हें खुद पर विश्वास करने में मदद करता है कि परिस्थितियों के बावजूद, जब भी हम शुरुआत करते हैं तो हमें उसी तरह का रवैया रखने की जरूरत होती है और यही सबसे छोटे प्रारूप में जरूरी है।"

 

#महेंद्र सिंह धोनी

Source : Agency

पाठको की राय