Wednesday, October 21st, 2026

महेंद्र, रामेंद्र और सिद्धांत के अर्धशतक, पीपुल्स और एमपी03 डॉट इन की टीमें जीतीं

भोपाल
महेंद्र चतुर्वेदी (नाबाद 90 रन) के अर्धशतक की मदद से पीपुल्स समाचार ने टाइम्स  ऑफ इंडिया को दस विकेट से हराकर 27वें IES-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में विजयी आगाज किया है। दिन के दूसरे मैच में एमपी-03 डॉट इन ने स्पोर्ट्स एज को नौ विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में रविवार को पहले मैच में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाए। इसमें कप्तान रामेंद्र सिंह ने अविजित 55 रनों की पारी खेली। जबकि सौरभ ने नाबाद 43 रन बनाए।

पीपुल्स की ओर से पीयुष मिश्रा और विवेक को दो-दो विकेट मिले। जवाब में पीपुल्स ने जरूरी रन 13.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के बना लिए। इसमें महेंद्र चतुर्वेदी ने 90 और नितिन महाजन ने 37 रन बनाए। महेंद्र चतुर्वेदी मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एज ने 16 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाए। इसमें डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव ने 42 और नारायण शर्मा ने 23 रन बनाए। राजेश और शरद और आर्यन ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में एमपी03 डॉट इन ने जरूरी रन 13.2 आवेर में एक विकेट पर बना लिए। इसमें सिद्धांत पैगवार ने अविजित 51 और आर्यन ने 45 रन बनाए। सिद्धांत और आर्यन संयुक्त मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

 

#Mahendra#Ramendra

Source : Agency

पाठको की राय