Friday, October 23rd, 2026

महाराष्ट्र में 'लोगों को वोट देने के लिए धमका रहा' महायुति गठबंधन, शिवसेना-ठाकरे के नेता संजय राउत का बड़ा आरोप

सोलापुर.

देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने महायुति पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महायुति के नेता लोगों को वोट देने के लिए धमका रहे हैं।

संजय राउत ने कहा, 'महायुति के नेता लोगों को वोट देने के लिए धमका रहे हैं। कल सोलापुर में लोगों को धमकाया गया था।' उन्होंने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति से सवाल करते हुए कहा, 'अगर आपके पास प्रधानमंत्री मोदी हैं और आप जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो आप ये सब क्यों कर रहे हैं?'

10 साल से एक तानाशाह राज कर रहा
प्रधानमंत्री मोदी के बयान 'हर साल एक पीएम होगा' पर संजय राउत ने कहा, 'इस देश में 10 साल से एक तानाशाह राज कर रहा है, उससे अच्छा है कि देश में एक मिली-जुली सरकार बने। हम दो प्रधानमंत्री बनाएं या चार यह हमारी मर्जी है लेकिन इस देश को तानाशाही की ओर हम नहीं जाने देंगे। विपक्षी गठबंधन 300 पार कर रही है।'

 

#Sanjay Raut#Mahayuti alliance

Source : Agency

पाठको की राय