Sunday, October 25th, 2026

उत्साह से मनेगा महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरों का त्यौहार

भोपाल

महात्मा गांधी नरेगा के मजदूर उत्साह के साथ अपना रक्षाबंधन का त्यौहार मना सकेंगे। राज्य शासन द्वारा लगभग 30 लाख से अधिक मनरेगा मजदूरों को 785 करोड़ रूपये का रुका हुआ भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में जारी किया गया है। यह राशि योजना अंतर्गत सृजित 4 करोड़ 6 लाख मानव दिवस के विरूद्ध जारी की गई है।

भारत सरकार द्वारा राज्य को 785 करोड़ की राशि जारी की गई थी। आने वाले त्यौहार के मद्देनजर तत्काल उक्त राशि मजदूरों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई है। मजदूरों को जारी की गई इस राशि के सत्यापन के लिए जिलों को मजदूरों की बैंक पासबुक अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया है। मजदूरों को लंबित भुगतान की राशि प्राप्त होने से मनरेगा के कार्यों में श्रमिकों की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा।

 

#मनेगा महात्मा गांधी नरेगा

Source : Agency

पाठको की राय