Friday, October 23rd, 2026

महासमुंद की मानीषा सोमवार को नजर आएंगी केबीसी में

रायपुर
ई-कॉमर्स कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यर महासमुंस जिले के झलप गांव की रहने वाली मनीषा शर्मा सोमवार, 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में खेलते हुए टीवी पर नजर आएंगी और उनके आधे हिस्सा का प्रसारण मंगलवार रात को होगा। तभी पता चल पाएगा वे कौन बनेगा करोड़पति शो में कितनी राशि जीती हैं।

केबीसी में पहुंचने से उत्साहित मनीषा का कहना है कि केबीसी की शो में जाने के लिए मां और पिता का हाथ है। वे कहते थे बेटी तुम पढ़ाई-लिखाई में अच्छी हो। केबीसी में जाने के लिए प्रयास करो। केबीसी एक अच्छा प्लेटफार्म है। आखिरकार मनीषा ने लगभग तीन साल के मेहनत करने के बाद केबीसी के शो में कदम रखा। मनीषा बतातीं है कि गांव में आठवीं तक पढ़ाई की, इसके बाद रायपुर, भिलाई से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। फिलहाल वह रायपुर में ई-कामर्स कंपनी में सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। मनीषा की मां सुधा शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता सुरेश कुमार शर्मा सिविल इंजीनियर है।

मनीषा ने कहा कि अमिताभ बच्चन छत्तीसगढ़ के बारे में कला, संस्कृति, भाषा, बोली से वाफिक है। वे छत्तीसगढ़ के बारे में हमेशा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और वे इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति के बारे में कुछ जानकारी देगीं।

 

#Mahasamund

Source : Agency

पाठको की राय