Wednesday, October 21st, 2026

महासमुंद : गांजा तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, 1.07 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत

महासमुंद.

महासमुंद में पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से दो क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1.07 करोड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गांजे के साथ-साथ दो लग्जरी कारें, तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने 165 किलो के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार है, जिनकी पहचान तुषार हरीश पंचारिया और पवन बाबूलाल पांडेय निवासी अमरावती महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दूसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास 50 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वीरेंद्र सिंह, निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

#Ganja seized#Rs 1.07 crore worth#Mahasamund#three arrested#two smuggling cases

Source : Agency

पाठको की राय