Tuesday, October 20th, 2026

महासमुंद : भगवा रंग में रंगा शहर, मुस्लिम समुदाय ने दिया भाई चारे का संदेश, शाहजान ने निकाली शोभा यात्रा

महासमुंद.

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिमों में भी जमकर दिखा। मुस्लिम समुदाय के लोग भी आपसी भाई चारे का संदेश देते हुए तिलक धारण कर भगवा रंग में रंगे नजर आए। इसका उदाहरण महासमुंद के ग्राम अनवरपुर में देखने को मिला। जहां गांव के सरपंच शाहजान पासा ने अपने गांव में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर हिन्दू और मुस्लिमों के साथ मिलकर भगवा धारण किया।

भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरे गांव में हिन्दू और मुस्लिम सभी जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रभु राम की भक्ति में डूबे नजर आए। मुस्लिम सरपंच की इस राम भक्ति की सराहना सभी कर रहे हैं और यह तस्वीर उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने से पीछे नहीं हटते।

 

#Shahjaan procession#Muslim brotherhood#colored in saffron

Source : Agency

पाठको की राय